नई दिल्ली, 06 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की।
इससे पहले राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में वियतनाम के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया, जिससे उनके भारत के पहले राजकीय दौरे की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह में बच्चों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर भारत और वियतनाम के राष्ट्रीय ध्वज लहराए।
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार को भारत पहुंचे थे। सबसे पहले वे बोधगया गए, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा की। बिहार में उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया।
ये भी देखे: पुतिन की भारत यात्रा खत्म, विदेश मंत्री जयशंकर ने एयरपोर्ट पर दी विदाई