तमिलनाडु में 1 वोट से जीता TVK का एक उम्मीदवार, स्टालिन के चहेते मंत्री को हराया

by Manu
One vote win

चंडीगढ़, 05 मई 2026: One Vote Win: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। टीवीके ने सत्तारूढ़ द्रमुक को करारी शिकस्त दी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

TVK के उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति आर ने महज 1 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने द्रमुक मंत्री पेरियाकरुप्पन केआर को हराया। अन्नाद्रमुक (AIADMK) इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। वही TVK ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके पारंपरिक कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में भी हरा दिया।

1967 में राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनने के बाद यह पहली बार है जब दो प्रमुख द्रविड़ दलों (DMK और AIADMK) के अलावा कोई अन्य पार्टी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

ये भी देखे: तमिलनाडु चुनाव परिणाम: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, अभिनेता विजय की पार्टी TVK 102 सीटों पर आगे

You may also like