UAE के फुजैराह ऑयल पोर्ट पर हमले पर भारत ने जताई नाराजगी, तीन भारतीय घायल

by Manu
फुजैराह ऑयल पोर्ट

चंडीगढ़, 05 मई 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह स्थित ऑयल पोर्ट पर हुए हमले को लेकर भारत ने नाराजगी जताई है। सरकार ने कहा कि इस हमले में तीन भारतीयों के घायल होने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने और आम नागरिकों को निशाना न बनाने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने का एकमात्र सही रास्ता बातचीत और कूटनीति है।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रहनी चाहिए।

इससे पहले UAE ने दावा किया था कि फुजैराह पोर्ट पर हुआ हमला ईरान की तरफ से किया गया था।

ये भी देखे: Dubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, एक भारतीय समेत चार घायल

You may also like