3
नई दिल्ली, 04 मई 2026: तमिलनाडु चुनाव परिणाम: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोट गिनती जारी है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सीटों में से 102 सीटों पर बढ़त बना ली है।
ताजा रुझानों में केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते दिख रहे हैं।
सत्ताधारी DMK तीसरे स्थान पर खिसक गई है। AIADMK दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट पर पिछे चल रहे हैं।
ये भी देखे: पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत की बढ़त, ममता बनर्जी भवानीपुर में आगे