तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद CM एमके स्टालिन ने दिया इस्तीफा

by Manu
स्टालिन

चंडीगढ़, 05 मई 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, स्टालिन ने अपना इस्तीफा पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यालय भेज दिया है।

हार स्वीकार करते हुए एमके स्टालिन ने राज्य की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी पार्टी चुनाव हार गई हो, लेकिन जनता द्वारा दिए गए हर वोट उनके लिए भरोसे का अनमोल प्रतीक है।

स्टालिन ने द्रमुक गठबंधन के साथ खड़े रहे सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

ये भी देखे: तमिलनाडु चुनाव परिणाम: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, अभिनेता विजय की पार्टी TVK 102 सीटों पर आगे

You may also like