रेवाड़ी, 02 मई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार दोपहर रेवाड़ी के गांव गोकलपुर पहुंचे। यहां प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे और शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक रणधीर कापड़वास भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं को राव इंद्रजीत सिंह का विरोधी माना जाता है।
गोकलपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री रामगढ़-भगवानपुर में धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव में स्टेडियम, आयुर्वेदिक कॉलेज समेत अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 319 दिन पुराना धरना समाप्त कर दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे सैनी स्कूल में ज्योतिबाई फूले की 200वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
शाम 6 बजे वे धारूहेड़ा में रोड शो करेंगे और भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा के लिए वोट मांगेंगे।
ये भी देखे: CM नायब सैनी ने दुष्यंत चौटाला-CIA विवाद पर चुप्पी साधी, मुंह पर उंगली रखकर चले गए