CM नायब सैनी ने दुष्यंत चौटाला-CIA विवाद पर चुप्पी साधी, मुंह पर उंगली रखकर चले गए

by Manu
नायब सैनी

चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज के विवाद पर सवाल सुनते ही जवाब देने से इनकार कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे इस मामले पर सवाल पूछा गया, तो CM सैनी ने मुंह पर उंगली रख ली और मुंह फेरते हुए “थैंक यू” कहकर वहां से चले गए।

इधर, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) प्रदर्शन मामले में जमानत पर बाहर आए तीन जजपा नेताओं ने भी CIA इंचार्ज के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में उनके घर में जबरन घुसे, हथियार दिखाकर डराया और DVR चोरी कर ले गए।

जजपा नेता जितेंद्र श्योराण ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें CIA टीम के सदस्य DVR लेकर जाते और फिर लौटाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सबूत के तौर पर अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज शिकायत के साथ सौंपा गया है।

ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में पहली बार राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ, CM नायब सैनी ने किया उद्घाटन

You may also like