पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन की, सात महीने बाद घर वापसी

by Manu
लक्ष्मण नापा

चंडीगढ़, 02 मई 2026: फतेहाबाद जिले की रतिया सीट से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने करीब सात महीने बाद भाजपा में घर वापसी कर ली है। शनिवार को हिसार जिले के उकलाना में उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और फतेहाबाद जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण की।

लक्ष्मण नापा ने अक्टूबर 2024 में भाजपा द्वारा रतिया से टिकट काट दिए जाने पर नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस जॉइन कर ली थी। वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे से जुड़े रहे। चुनाव के बाद से वह कांग्रेस में भी सक्रिय नहीं थे।

रतिया विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मण नापा ही भाजपा के पहले विधायक बने थे। वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह को 1216 वोटों से हराकर भाजपा को इस सीट पर पहली जीत दिलाई थी।

ये भी देखे: सुखवंत सिंह सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भाजपा में हुए शामिल

You may also like