जयपुर, 01 मई 2026: आईपीएल 2026 का 43वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन का पहला मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अच्छी फॉर्म में है। उसने 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर जगह बनाई हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ सातवें स्थान पर है।
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे
राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में लगातार कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 बेहद शानदार है।
वैभव टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने से महज एक छक्के दूर हैं। उन्होंने मात्र 27 पारियों और 511 गेंदों में 99 छक्के जड़ दिए हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 167 गेंदों में 400 रन बनाने का सबसे तेज रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 14 जीत हासिल हुई हैं। एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीत लिया था।
ये भी देखे: अहमदाबाद में आज गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बदला लेने उतरेगी GT