अहमदाबाद में आज गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बदला लेने उतरेगी GT

by Manu
गुजरात vs बेंगलुरु

अहमदाबाद, 29 अप्रैल 2026: आईपीएल 2026 का आज गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था।

RCB की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने 8 मैचों में से 6 जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अगर आज RCB जीत हासिल करती है तो उसके 14 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह टेबल की टॉप पर पहुंच सकती है।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार दर्ज की है। GT अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी।

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें RCB ने 4 मैच जीते हैं जबकि गुजरात टाइटंस को 3 जीत हासिल हुई है। अहमदाबाद में दोनों के बीच हुए एकमात्र मैच में भी बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी।

ये भी देखे: MI बनाम SRH: रायन रिकेल्टन के शतक के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस, SRH ने 6 विकेट से हराया

You may also like