लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा, दुबई जाने वाले युवक के लगेज से 12 बोर का तमंचा बरामद

by Manu
लखनऊ एयरपोर्ट

लखनऊ, 01 मई 2026: लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक युवक तमंचा लेकर पकड़ा गया। युवक ने अपने लगेज के अंदर 12 बोर का तमंचा छिपाकर रखा था। एयर इंडिया की फ्लाइट (IX-193) से दुबई जाने वाले इस युवक की लगेज की सुरक्षा जांच के दौरान तमंचा बरामद हुआ।

जांच के दौरान एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत अलर्ट होकर मामले की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद सरोजनी नगर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी की पहचान गोंडा जिले के चांदपुर लखपत राय निवासी महेश कुमार चौहान (12वीं पास) के रूप में हुई है।

पुलिस को शक है कि यह तमंचा दुबई में सप्लाई किए जाने के इरादे से ले जाया जा रहा था। शुरुआती पूछताछ में महेश ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था, लेकिन तमंचा अपने बैग में कैसे आया, इस बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी देखे: लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के डर से एक व्यक्ति की मौत

You may also like