रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई, चोरी हुई बाइक की सुपरदारी के लिए रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by Manu
acb haryana

रेवाड़ी, 01 मई 2026: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पुलिस विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में कुंड चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और सब-इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह शामिल हैं।

मामला एक होटल से चोरी हुई बाइक से जुड़ा है। बाइक की सुपरदारी (सुपरदारी) कोर्ट से मंजूर हो चुकी थी, लेकिन दोनों पुलिसकर्मी बाइक मालिक से रिश्वत मांग रहे थे। सुपरदारी एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें जांच पूरी होने तक जब्त संपत्ति को अस्थायी रूप से उसके असली मालिक को वापस सौंप दिया जाता है। इसके बावजूद दोनों अधिकारी बाइक नहीं दे रहे थे और रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायतकर्ता ने दोनों के साथ हुई पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली और गुरुग्राम एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। ACB टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

ये भी देखे: फतेहाबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

You may also like