CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी, कहा- ”उनका विकास दृष्टिकोण..”

by Manu
योगी आदित्यनाथ

चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। CM योगी ने लखनऊ में बहुगुणा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा कि “भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।”

उन्होंने आगे कहा,“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में उनके द्वारा दी गई सराहनीय सेवाएं आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं। उनका विकास का जो दृष्टिकोण था, वह आज धरातल पर साकार हो रहा है। स्व. बहुगुणा जी की पावन स्मृतियों को नमन।”

ये भी देखें: CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं

You may also like