2
चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026: हरियाणा के पंचकूला नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
भाजपा में उनका स्वागत करने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके आवास पर पहुंचे। उपिंद्र कौर आहलूवालिया पंचकूला नगर निगम बनने के बाद कांग्रेस टिकट पर मेयर रह चुकी हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में वे कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मात्र 2 हजार वोटों के अंतर से हार गई थीं।
हालांकि, नामांकन से पहले टिकट कटने से नाराज उपिंद्र कौर ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस ने पांच विधायकों को निलंबित किया, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप