2
चंडीगढ़, 16 अप्रैल 2026: हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित विधायकों में शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढ़ौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन) और जरनैल सिंह (रतिया) शामिल हैं।
16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध महज एक वोट के अंतर से जीत पाए थे।
हरियाणा कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) ने इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी थी, जिसमें इन पांचों विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और पांचों विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस के सांसद कर्मवीर बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया ने ली राज्यसभा में शपथ