चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026: देश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के तीन चौथाई हिस्से पर हीटवेव की चपेट है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी
वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव।
दिल्ली में भीषण गर्मी
दिल्ली में शनिवार दोपहर पारा 43°C तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राममनोहर लोहिया अस्पताल में विशेष ‘हीटस्ट्रोक यूनिट’ बना दी गई है। इस यूनिट में कूलिंग टब, 200 किलो बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक उपलब्ध कराए गए हैं।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हीटवेव एडवाइजरी