कैमूर, 09 अक्तूबर 2025: विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है। कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक भरत बिंद ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, वे अब भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। भरत ने मार्च 2024 में ही RJD छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब उन्होंने विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर अपना फैसला पक्का कर दिया।
फोन पर बातचीत में भरत बिंद ने अपनी बात रखते हुए कहा, “मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है। भभुआ की जनता ने मुझे अपार प्यार दिया है। अब उनके विश्वास को और मजबूत करने के लिए मैं नया रास्ता चुन रहा हूं।”
भरत बिंद 2010 से राजनीति में सक्रिय हैं और 2020 के विधानसभा चुनाव में RJD के टिकट पर भभुआ से जीत हासिल की थी। वे चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले हैं। BJP को इससे फायदा मिलने की पूरी संभावना है।
ये भी देखे: RJD को बिहार चुनाव से पहले झटका, मधुबनी प्रभारी अनिसुर रहमान ने दिया इस्तीफा