3
जालौन, 05 मई 2026: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मंगलवार सुबह हरियाणा के नूंह जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और एक ड्राइवर शामिल हैं।
पुलिसकर्मी अपहरण के एक मामले में स्कॉर्पियो वाहन से दबिश देने गए थे। लौटते समय ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन बेकाबू हो गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। पुलिसकर्मियों को शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी चारों पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे।
ये भी देखे: डोडा सड़क हादसे में यमुनानगर के जवान सुधीर नरवाल शहीद, गांव शेरपुर में मातम