गोरखपुर, 05 मई 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने बढ़े हुए वेतन की धनराशि के चेक भी बांटे।
इस दौरान महेसरा स्थित मछली मंडी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने सांसद रवि किशन पर तंज कसा। योगी ने कहा, “महेसरा में पहले जाम लगता था क्योंकि रवि किशन को यहां उनकी पसंद की चीज मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीतने के बाद खूब खाओ।”
योगी ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, “पीछे से रवि किशन कह रहे थे कि पंडित आदमी हूं, मैं नहीं खाता। लेकिन उनके घर भीड़ लगी रहती थी। मैं जाम में फंस गया था।”
मुख्यमंत्री ने रवि किशन की मानद पीएचडी उपाधि पर भी चुटकी ली। उन्होंने बताया, “रवि किशन आए और बोले कि आपने मुझे बधाई नहीं दी। मैंने पूछा क्यों? तो कहने लगे पीएचडी हो गई है। मैंने कहा यह तो मानद उपाधि है। फिर बोले प्रोफेसर लिखूंगा। मैंने कहा आप प्रोफेसर नहीं लिख सकते।”
योगी ने कहा, “अगर आप इस डिग्री के साथ इलाज करने चले गए तो क्या होगा? आप केवल इसे दीवार पर टांग सकते हैं। गले में लटकाकर घूमिए। अब कह रहे हैं डॉक्टर लिखूंगा।” अंत में मुख्यमंत्री ने रवि किशन को मानद उपाधि मिलने पर बधाई दी।
ये भी देखें: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी, कहा- ”उनका विकास दृष्टिकोण..”