कोलकाता, 04 मई 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा। शुरुआती रुझानों में भाजपा साफ बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर आगे है।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं। वहीं नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने मजबूत बढ़त बना ली है। पोस्टल बैलेट में बढ़त बनाने के बाद सुवेंदु ने EVM गिनती में भी तृणमूल कांग्रेस के पवित्र कर पर 3,100 वोटों से बढ़त बना ली है।
आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ भी अपनी सीट पर आगे चल रही हैं।
आसनसोल नॉर्थ सीट पर कानून मंत्री मलय घटक पीछे चल रहे हैं। पुरुलिया जिले की 9 सीटों में से 8 पर भाजपा को बढ़त है।
ये भी देखे: पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा, चुनाव प्रचार के दौरान अधीर रंजन चौधरी पर हमला