हरियाणा राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन, उषा प्रियदर्शनी बनीं नई चेयरपर्सन

by Manu
उषा प्रियदर्शनी

चंडीगढ़, 13 जून 2026: बेटी वाले बयान पर विवाद के बाद रेणु भाटिया के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग का दोबारा गठन कर दिया है। सरकार ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी को नई चेयरपर्सन नियुक्त किया है। गुरुग्राम निवासी उषा प्रियदर्शनी जनवरी 2024 में हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी थीं।

इसके अलावा मीना परमार को आयोग की वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। मीना परमार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं और तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें नारनौल की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग और सुनीता चौहान शामिल हैं।

ये भी देखें: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

You may also like