चंडीगढ़, 01 अगस्त 2026: अमेरिका और इजराइल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते बिजली संयंत्रों और तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा सकता है।
इस सैन्य योजना पर शुक्रवार को कैंप डेविड में हुई ट्रम्प की कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा क्योंकि वे झूठ बोलते हैं, बातचीत की बात करते हैं लेकिन बार-बार अपना वादा तोड़ देते हैं।
दूसरी तरफ ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो उसका जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा। उनके मुताबिक जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और इजराइल के अहम सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।
ये भी देखे: अमेरिका-इजराइल ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर किया हमला, तेल निर्यात केंद्र को निशाना बनाया