पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी

by Manu
रूचिका सिंह मांगी

नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए विरोध प्रदर्शन की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रूचिका सिंह पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है।

रूचिका सिंह अपने नए वीडियो में कहती है, “मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं।” उन्होंने इसे अपनी ‘पहली और आखिरी गलती’ बताते हुए कहा, “मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं सकती। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

रूचिका सिंह का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे टी-शर्ट पहने हुए हाथ जोड़कर पूरे देश के लोगों से माफी मांगते नजर आ रही हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में युवती की उम्र 25 साल बताई गई थी। नोएडा पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर कई गंभीर धाराओं में युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ये भी देखे: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X को भेजा नोटिस

You may also like