UPTET-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को मिलेगा अवकाश, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

by Manu
up govt

लखनऊ, 01 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 1.86 लाख शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 2, 3 और 4 जुलाई को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को सरकार ने विशेष अवकाश देने का फैसला किया है।

विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 17,67,180 उत्तर प्रदेश और 2,27,481 अन्य राज्यों के अभ्यर्थी हैं।

परीक्षा में 1,85,791 सेवारत शिक्षक और 18,08,870 नए अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के ‘अनिवार्य TET’ के फैसले के बाद दशकों से पढ़ा रहे शिक्षकों को नए अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा देने का संकट खड़ा हो गया था।

ये भी देखे: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर CM योगी का सख्त निर्देश, कहा – अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी

You may also like