लखनऊ, 4 जून 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
प्रदेश के सभी डीएम, कमिश्नर, आईजी और डीआईजी वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए। रात नौ बजे शुरू हुई इस बैठक में सीएम योगी ने साफ कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को 6 जून को रिहर्सल पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी अफवाह या गलत सूचना फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होनी है। इस भर्ती के लिए करीब 28 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों में घबराहट पैदा करने या अफवाह फैलाने की किसी भी कोशिश पर तुरंत कार्रवाई हो।
ये भी देखे: UP SI Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए जारी किया हेल्पलाइन