ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 नहीं खेलेंगे, एसआरएच से हो सकते हैं रिलीज

by Manu
Travis Head

चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026: आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन नहीं खेलेंगे। वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले कुछ सीजन से खेल रहे थे। उनकी ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा के साथ बनती थी लेकिन अब लगता है कि ये जोड़ी नजर नहीं आएगी। हेड ने खुद ही आईपीएल न खेलने का निर्णय लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में ओपनिंग करने वाले ट्रेविस हेड अगले साल इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिकइन्फो ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए अपना वर्कलोड कम करने के लिए हेड ने ये फैसला किया है।

आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी करने का आज यानी मंगलवार 17 नवंबर आखिरी तारीख है। इससे पहले कि एसआरएच की लिस्ट सामने आए उससे पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी अब ट्रेविस हेड रिलीज हो सकते हैं। साथ ही वे दिसंबर में होने वाली नीलामी में भी शामिल नहीं होंगे।

इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के बाहर होने से नुकसान तो होगा लेकिन टीम को उनके रिलीज होने से काफी पैसे भी मिलेंगे। एसआरएच ने हेड को 14 करोड़ रुपये में इससे पहले रिटेन किया था जो अब उनके रिलीज होने के बाद टीम के पास वापस आ जाएंगे। उससे टीम किसी और बड़े ओपनर पर दांव लगा पाएगी। उनके अलावा भी टीम जिन प्लेयर्स को रिलीज करेगी उससे भी टीम का पर्स बढ़ जाएगा।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like