आरसीबी ने जैकब बेथेल समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जितेश शर्मा रिटेन

by Manu
rcb

चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आरसीबी ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले जैकब बेथेल रिचर्ड ग्लीसन मंगेश यादव सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा को रिलीज कर दिया है। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को रिटेन किया गया है। उन्हें रिलीज करने की खबरें थीं।

लगातार दो बार की चैंपियन आरसीबी ने अपने सभी कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने कुल 19 प्लेयर्स को टीम में बनाए रखा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जितेश शर्मा और वेंकटेश अय्यर को आरसीबी रिलीज कर देगी। लेकिन ये रिपोर्ट्स महज अफवाह निकलीं। आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है।

आरसीबी के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में जैकब बेथेल रिचर्ड ग्लीसन मंगेश यादव सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा शामिल हैं।

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में रजत पाटीदार कप्तान विराट कोहली जितेश शर्मा भुवनेश्वर कुमार क्रुणाल पांड्या जोश हेजलवुड फिल साल्ट टिम डेविड रोमारियो शेफर्ड देवदत्त पडिक्कल नुवान तुषारा वेंकटेश अय्यर जैकब डफी जॉर्डन कॉक्स रसिख सलाम डार सुयष शर्मा विकी ओस्तवाल अभिनंदन सिंह कनिष्क चौहान और यश दयाल शामिल हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like