ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘बहुत टफ मैन’, क्वाड बैठक में की तारीफ

by Manu
quad nation

मनीला, 17 नवंबर 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने उन्हें ‘बहुत टफ मैन’ बताया। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं और उनके साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा कि क्वाड के सदस्य देश एक साथ सैन्य युद्धाभ्यास करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियां हैं। ट्रंप ने कहा कि अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाने वाले काम करने वाले हैं। हम बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। सप्लाई चेन को और मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे बहुत टफ मैन हैं। हो सकता है कि वे जापानी प्रधानमंत्री से भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे शुरुआत से ही बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हूं। ये सभी बहुत शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं। इससे काफी मदद मिलती है।

क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है। क्वाड का पुनरुद्धार हुआ है। हमारा सहयोग बढ़ा है और हमारी दोस्ती और भी गहरी हुई है। हम सभी दोस्त हैं। इससे चीजें काफी आसान हो जाती हैं। ये देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम दुनिया के सबसे सफल देशों में से हैं और कुछ मायनों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से भी हैं। हमारे देश एक स्वतंत्र खुले स्थिर और अत्यंत समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मामलों पर मिलकर काम करते हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like