आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, अब 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

by Manu
आजम खान

चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

कोर्ट ने माना कि पहली नजर में आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम की धारा 19 के जरूरी प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया।

कोर्ट ने आजम खान को निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों के आधार पर रिहा करने का निर्देश दिया है। उन्हें गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के अनुसार जमानत बॉन्ड भरना होगा।

पूरे मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। आजम खान की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल व इमरान उल्लाह ने पक्ष रखा था। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह प्रथम की डिवीजन बेंच ने ये फैसला दिया है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like