राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, 70 लोगों को भेजा गया नोटिस, होगी पूछताछ

by Manu
राम मंदिर चढ़ावा चोरी

अयोध्या, 01 जुलाई 2026: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और गबन के मामले में पुलिस और SIT की जांच तेज हो गई है। जांच टीम ने इस मामले में 70 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें चढ़ावे के प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति और बैंकिंग सिस्टम से जुड़े लोग शामिल हैं।

जांच टीम लगातार जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नए सुराग जुटाने में जुटी हुई है। मंगलवार को जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई। आज टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, 5 जून को अविनाश के घर से लाखों रुपये बरामद हुए थे। उसके घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले थे, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा कहां से आया, किस तरह इकट्ठा किया गया और किस उद्देश्य से रखा गया था।

अविनाश कौशलपुरी क्षेत्र में रहता था, जहां अनुकल्प और लवकुश नाम के आरोपी भी रहते थे। अविनाश ने अपने भाई के योग सेंटर में भी निवेश किया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्च, निवेश या किसी अन्य गतिविधि में किया गया।

ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे हुई पूछताछ, बयान दर्ज

You may also like