पीएम मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारा के पुनर्विकास का किया शिलान्यास

by Manu
खालसा दीवान गुरुद्वारा

मनीला, 17 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह यहां मनीला में चल रहे 23वें आसियान शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। पीएम मोदी मंगलवार को आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

अहम खबर ये भी है कि पीएम मोदी ने मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारा के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में भाग लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में कार सेवा की।

मनीला का ये गुरुद्वारा 100 साल से भी पुराना है। साल 1929 में इसे भारत से मनीला आए पंजाबी समुदाय के लोगों ने बनाया था। अब इसका दोबारा निर्माण हो रहा है।

पीएम मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि कल 17 नवंबर एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया बनाने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like