चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026: आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल रिटेंशन के ऐलान से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा ट्रेड देखने को मिला है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ की टीम भी बदल गई है।
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है। लखनऊ ने शमी को 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अब वह 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान की टीम का हिस्सा होंगे। शमी के आने से राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा।
शमी के पास आईपीएल में खेलने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक 132 मुकाबलों में 145 विकेट अपने नाम किए हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की स्विंग और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता राजस्थान के लिए अहम साबित हो सकती है।
शमी के साथ बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं। सिद्धार्थ को उनकी मौजूदा 75 लाख रुपये की फीस पर ट्रेड किया गया है। वह अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। सिद्धार्थ 2024 से लखनऊ के साथ थे। इस दौरान उन्होंने 9 मैच खेले जिनमें 9 विकेट अपने नाम किए।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया