बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, कल लेंगे शपथ

by Manu
निशांत कुमार

पटना, 06 मई 2026: बिहार कैबिनेट विस्तार में बड़ा फैसला लिया गया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे। वे कल 7 मई को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

देर रात जदयू नेताओं की हुई अहम बैठक के बाद निशांत कुमार ने मंत्री बनने पर सहमति जताई है। निशांत कुमार की 7 मई को प्रस्तावित सद्भावना यात्रा रद्द कर दी गई है। शपथ समारोह में शामिल होने के कारण उनकी यात्रा स्थगित की गई है। अब यह यात्रा 9 मई से शुरू होगी। नया कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली से पटना पहुंच गए। 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद नीतीश कुमार खुद विधायकों को विदा करने के लिए बाहर निकले।

बैठक में मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। बैठक समाप्त होने के बाद संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी एक ही गाड़ी में मंत्रियों की सूची लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे।

ये भी देखे: Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री लेंगे शपथ

You may also like