चेन्नई, 06 मई 2026: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल मचा हुआ है। AIADMK में भारी बगावत की खबर है। आज होने वाली AIADMK विधायक दल की बैठक को अचानक टाल दिया गया है। पार्टी के 47 विधायकों में से अधिकांश अब अभिनेता विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, विधायकों ने एडप्पाडी पलनिस्वामी को अप्रत्यक्ष चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा विधायक पार्टी तोड़कर TVK के साथ चले जाएंगे।
इस बगावत का नेतृत्व वरिष्ठ नेता C V षणमुगम कर रहे हैं। उनकी आवास पर कुछ देर में AIADMK के कई विधायक पहुंचने वाले हैं।
23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे। नई पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं।
TVK – 108 सीटें
DMK – 59 सीटें
AIADMK – 47 सीटें
कांग्रेस – 5 सीटें
PMK – 4 सीटें
ये भी देखे: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद CM एमके स्टालिन ने दिया इस्तीफा