पटना के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी हारी, RJD की जमानत जब्त

by Manu
प्रशांत किशोर

पटना, 04 अगस्त 2026: पटना के बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में उन्हीं के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हरा दिया।

32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले। बीजेपी के नीरज सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए। राजद की रेखा कुमारी 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उनकी जमानत जब्त हो गई।

बांकीपुर में कुल 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था और 1,30,208 वोट पड़े थे। इनमें प्रशांत किशोर को 49.23 प्रतिशत वोट मिले। 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन इसी सीट से 51 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। उन्हें 98,299 वोट मिले थे।

पिछले 30 साल से बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर की विधानसभा में एंट्री हो गई है। अब वे सदन के बाहर ही नहीं बल्कि सदन के भीतर भी पक्ष और विपक्ष दोनों पर हमलावर नजर आ सकते हैं।

ये भी देखे: बांकीपुर उपचुनाव: मतदान शुरू, BJP के नीरज, RJD की रेखा, जनसुराज के प्रशांत किशोर के बीच टक्कर

You may also like