कोलकाता, 23 अप्रैल 2026: पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर आज पहले चरण का मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
दोनों राज्यों में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। खास बात यह है कि महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा दिख रही है।
बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा
मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में वोटिंग से ठीक पहले देर रात देसी बम फेंका गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
इस घटना के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो TMC कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। हुमायूं कबीर मौके पर धरने पर बैठ गए हैं।
मालदा जिले के एक बूथ पर ईवीएम खराब हो जाने से हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने चुनाव अधिकारियों को घेर लिया और जोरदार आपत्ति जताई।
ये भी देखे: भवानीपुर से ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को यहां से बनाया है उम्मीदवार