लखनऊ, 23 अप्रैल 2026: RR बनाम LSG Match Result: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीम को बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा।
यह इस सीजन में लखनऊ की लगातार चौथी हार है। इकाना स्टेडियम में यह उनकी लगातार सातवीं हार रही। टीम को घरेलू मैदान पर एक साल से कोई जीत नहीं मिली है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन की पांचवीं जीत है। इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके।
गेंदबाजी में राजस्थान का दबदबा
राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी देखे: PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, मार्करम के ओवर में लगे 5 छक्के