3
चंडीगढ़, 15 मई 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा मूल रूप से 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के चलते विवादों में घिर गई थी।
इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। एनटीए ने कहा कि केंद्र सरकार की अनुमति के बाद यह फैसला लिया गया है। छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं जमा करना होगा। यह परीक्षा मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एनटीए ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।
ये भी देखे: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक की आशंका के चलते NTA का फैसला, CBI करेगी जांच