कोलकाता, 15 मई 2026: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य के तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता शामिल हैं। सुवेंदु अधिकारी ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी निर्देश दे दिए हैं।
दोपहर में नवान्न स्थित राज्य सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार आरजी कर मामले में पूरे मामले की गहन जांच कराएगी।
बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में आरजी कर पीड़िता की मां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीती थीं। इस मुद्दे ने पूरे चुनाव में बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया था।
मुख्यमंत्री पहले ही इस कांड की निष्पक्ष जांच के लिए आयोग गठित करने की घोषणा कर चुके हैं।
ये भी देखे: Sanjay Roy:आरजी मामले के दोषी के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट का किया रुख