2
चंडीगढ़, 15 मई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 2:30 बजे चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार सीएम मान केंद्र सरकार पर हमला बोल सकते हैं। वे पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और ED छापों को लेकर केंद्र को घेरने की तैयारी में हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए बने कानून पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा उठाए गए सवालों का भी जवाब दे सकते हैं।
शुक्राना यात्रा पूरी करने के बाद चंडीगढ़ में यह भगवंत मान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है।
ये भी देखे: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर भगवंत मान ने कहा – इन्होंने पंजाबियों से की गद्दारी