1
चंडीगढ़, 12 मई 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। NTA ने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। NTA ने CBI को पूरी सहायता देने और जांच के लिए सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड तथा जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
NTA ने छात्रों, अभिभावकों और जनता को सूचित किया कि 10 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के बाद अब कुछ नए फैसले लिए गए हैं।
ये भी देखे: NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करे चेक