NEET Paper Leak: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘किसी ने कर्ज लिया..’

by Manu
राहुल गांधी

चंडीगढ़, 12 मई 2026: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं है, बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा, “NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गई। 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।”

राहुल ने कहा कि कई पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, कई माताओं ने गहने बेचे और लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की। लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैले संगठित भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं मिला।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर किसी की तकदीर मेहनत से नहीं बल्कि पैसे और पहुंच से तय होगी, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का तथाकथित ‘अमृतकाल’ अब देश के युवाओं के लिए ‘विषकाल’ बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटाले देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।

ये भी देखे: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक की आशंका के चलते NTA का फैसला, CBI करेगी जांच

You may also like