इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत-इजरायल संबंध अच्छे रहेंगे- विदेश मंत्रालय

by Manu
रणधीर जायसवाल

चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भारत के साथ रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों के बीच विदेश मंत्रालय ने बिल्कुल स्पष्ट जवाब दे दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वहां के लोगों के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। और आगे भी रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में भारत और इजरायल के रिश्ते को लेकर कहा कि इजरायल के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। वहां के लोगों के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। बहुआयामी और सामरिक रिश्ते हैं। वहां एक नई सरकार का गठन हो रहा है। प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि पहले की तरह आगे भी इजरायल के साथ भारत की बातचीत जारी रहेगी। और इस रिश्ते को और आगे ले जाएंगे।

इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने रविवार को गादी आइजेनकोट को नई सरकार बनाने की आधिकारिक जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए उन्हें 28 दिन का समय दिया गया है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं। इजरायल की 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। आइजेनकोट ने नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच की दक्षिणपंथी पार्टी रिलीजियस जायोनिज्म को भी गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि उनकी शर्त है कि नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व वह खुद करेंगे।

सरकार गठन की इस कवायद में अरब बहुल दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। इन दलों ने आइजेनकोट के समर्थन में अपनी सहमति जताई है। हालांकि उनके विपक्षी गठबंधन के कुछ सहयोगी अरब दलों के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। आइजेनकोट के सामने अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों का समर्थन हासिल करने का विकल्प भी है। लेकिन इन दलों की प्रमुख मांगों में उनके समुदाय को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट देना शामिल है। आइजेनकोट इसके उलट सभी नागरिकों के लिए समान सैन्य सेवा की व्यवस्था चाहते हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like