चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: अंडर-19 एशिया कप में आज टीम इंडिया का सामना यूएई से हो रहा है। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच अच्छी रही। पहले विकेट के लिए लक्ष्य राज चंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लक्ष्य के आउट होने के बाद आर्यवीर सहवाग ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी। और अंत में उन्होंने 131 गेंदों में शानदार शतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अर्जुन राजपूत ने शतक लगाया था।
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 शानदार चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे। और उनका बल्ला नहीं चल सका था। उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। सहवाग इस मैच में 168 गेंदों में 160 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के लगाए।
आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक शानदार शतकीय साझेदारी की। इस दौरान आर्यवीर ने बहुत तेजी से रन बनाए खुलकर बड़े-बड़े शॉट खेले। और भारत के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने सिर्फ 38 ओवर में ही 203 रन बना लिए थे। सहवाग के साथ-साथ वीके विनीत भी इस मैच में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया