भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

by Manu
भारत बनाम न्यूजीलेंड

हैमिल्टन, 10 नवंबर 2026: बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया।

यह मैच धुल जाने से इतना तय हो गया है कि टीम इंडिया अब यह सीरीज नहीं हार सकती। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत जीत चुका है। अब अगर न्यूजीलैंड आखिरी दो मैच जीत भी लेता है तो भी सीरीज बराबर ही होगी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like