चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बुधवार 11 नवंबर 2026 को कोटकपूरा पहुंचकर व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
कोटकपूरा से पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ के अनुसार यह बैठक दोपहर 2 बजे फरीदकोट रोड स्थित संगम पैलेस में आयोजित होगी। इसमें सुखबीर सिंह बादल हलका कोटकपूरा के व्यापारिक एवं औद्योगिक वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे। और उनके विचारों तथा समस्याओं को सुनेंगे।
राजनीतिक नजरिए से इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल की चुनावी तैयारियों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करके पार्टी उनकी अपेक्षाओं कारोबार से जुड़ी चुनौतियों और क्षेत्र के आर्थिक विकास से संबंधित मुद्दों को समझने का प्रयास करेगी।
पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने बताया कि इससे पहले भी पार्टी द्वारा यूथ विंग के अलावा एससी व बीसी वर्ग के साथ बैठकें की जा चुकी है। ताकि हर वर्ग की मुश्किलें व समस्याओं को समझा जा सके जिन्हें साल 2027 में बनने वाली सरकार के माध्यम से पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस बैठक को लेकर अकाली नेताओं व वर्करों में खासा उत्साह है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया