चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के चीन सरकार की कथित महिला एजेंट के साथ संबंधों की जांच कर रहा है। हालांकि उन्हें नहीं लगता कि एआई के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले हुआंग को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत है।
ट्रंप ने वाइट हाउस में पत्रकारों से कहा मुझे पता है कि एफबीआई किसी अन्य पहलू से भी इस मामले की जांच कर रहा है। और मुझे लगता है कि हुआंग को कोई परेशानी नहीं होगी। हुआंग के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स का अचानक खुलासा होने से अमेरिका के राजनीतिक और टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। इससे ये चिंता भी बढ़ गई है कि क्या चीन एनवीडिया की उन अत्याधुनिक चिप तक पहुंच बनाने में सफल रहा है जिनका इस्तेमाल एआई के विकास में किया जा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वो खुद भी इस खुफिया जांच में सीधे तौर पर शामिल हो सकते हैं। ये एक असाधारण कदम होगा जो हुआंग के साथ उनके करीबी संबंधों और इस मामले के संभावित भू-राजनीतिक महत्व को दर्शाता है। ट्रंप ने कहा मैंने आज उनसे बात की सिर्फ ये जानने के लिए कि वो ठीक हैं या नहीं। और उनका हालचाल कैसा है। हुआंग ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि संबंधित महिला एक जासूस थी।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया