फरीदपुर, 10 नवंबर 2026: बांग्लादेश में फिर एक बार हिंसा भड़क गई है। फरीदपुर में सोमवार तड़के कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने खड़ी बस में आग लगा दी। और 60 साल के बस ड्राइवर की मौत हो गई। बांग्लादेश में इस दौरान राजधानी ढाका समेत कई अन्य जिलों में आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आईं। बांग्लादेश के अखबार न्यू एज के मुताबिक मृतक की पहचान मोहम्मद कालाचन शेख के रूप में हुई है।
ढाका सावर और गाजीपुर में और भी बसें जलाई गईं। ये घटनाएं पूरे बांग्लादेश में हो रही आगजनी और बम धमाकों के सिलसिले का हिस्सा हैं।
फरीदपुर के गोलचामत नए बस स्टैंड के पास ड्राइवर मोहम्मद कालाचन एक बस के अंदर सो रहे थे। तभी उस बस में आग लगा दी गई। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। और फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बांग्लादेश में ही एक अन्य घटना में सोमवार रात झेनैदाह में इस्लामिक यूनिवर्सिटी के लगभग 35 छात्रों को ले जा रही एक डबल-डेकर बस पर हमला हुआ। दिगंता नाम की यह बस यूनिवर्सिटी कैंपस की ओर जा रही थी। तभी शैल्कूपा उपजिला के ड्रैगन बागान इलाके में यह हमला हुआ। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ढाका के मोहम्मदपुर इलाके में सोमवार रात करीब 9:15 बजे टोक्यो स्क्वायर के सामने दो बम धमाके हुए। पुलिस ने बताया कि अभी तक इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
इसके अलावा रात करीब 9:30 बजे मीरपुर-11 पोस्ट ऑफिस के सामने बसुमती परिवहन की एक बस में आग लगा दी गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया