चेन्नई, 12 मई 2026: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को एक बार फिर ‘सनातन’ मुद्दा उठाया और इसे खत्म करने की मांग दोहराई। विधानसभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा, “सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए।”
यह बयान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में दिया गया। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने सितंबर 2023 में भी इसी तरह का विवादित बयान दिया था, जिसके बाद देशभर में सियासी विवाद छिड़ गया था।
उदयनिधि ने आगे कहा, “कल सीएम को हमारे नेता और कई अन्य नेताओं से शुभकामनाएं मिलीं। यह राजनीतिक शिष्टाचार सदन में भी जारी रहना चाहिए। हम सत्ता पक्ष और विपक्ष में अलग कतारों में बैठते हैं, लेकिन तमिलनाडु के विकास के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए।”
उदयनिधि स्टालिन ने वंदे मातरम् को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् नहीं बजाया गया, लेकिन तमिलनाडु में इसे बजाया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु के राज्य गीत को कभी भी दूसरे स्थान पर नहीं रखा जाना चाहिए।
ये भी देखे: Get out Modi: अन्नामलाई और उदयनिधि स्टालिन के बीच जुबानी जंग