PBKS बनाम DC: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 3 विकेट से हराया

by Manu
PBKS बनाम DC

धर्मशाला, 12 मई 2026: PBKS बनाम DC मैच: आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया है। पंजाब किंग्स को यह लगातार चौथी हार मिली है।

HPCA स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के 11 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही केएल राहुल (9), अभिषेक पोरेल (5) और साहिल पारख (13) सस्ते में पवेलियन लौट गए। ट्रिस्टन स्टब्स भी 12 रन बनाकर रन आउट हो गए।

मुश्किल स्थिति में कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली। डेविड मिलर ने 28 गेंदों पर 51 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों पर 24 रन की विस्फोटक पारी खेली। माधव तिवारी (18) और आकिब नबी (10*) ने टीम को जीत दिलाई।

ये भी देखे: जयपुर में आज RR बनाम GT, दोनों के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला

You may also like